Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कल 12 जनवरी 2025 को युवा काव्य महोत्सव-

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम।नर्मदा आव्हान सेवा समिति (नर्मदापुरम) द्वारा कल 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जंयती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य मे युवा काव्य महोत्सव का आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल मे किया जा रहा है।

आयोजक केप्टिन किशोर करैया ने बताया की इस काव्य महोत्सव मे सहभागिता हेतु नवोदित एंव स्थापित युवा कवि-कवयित्रियो को आमंत्रित किया गया है।जिनकी आयु 35 वर्ष या उससे कम है। युवा काव्य महोत्सव मे देश के विभिन्न प्रांतों के 40 युवा कवि सहभागिता कर रहे हैं।
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंस राय ने बताया की उक्त आयोजन सेवा भारती, आनंद धाम नूतन कालेज के पास होगा, समाजसेवीयो,प्रशासनिक अधिकारियों एंव वरिष्ठ साहित्यकारों की विशिष्ट उपस्थिति मे किया जा रहा है। करैया ने बताया की काव्य पाठ उपरांत सभी युवा कवियों को स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र एंव युवा शब्द साधक से सम्मानित किया जायेगा।

About The Author

Leave a Reply