Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वाहनों को ओवरलोड एवं आज सुरक्षित परिवहन करते पाए जाने कुल राजस्व 57000 हजार वसूला गया तथा एक ओवरलोडिंग रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर सिवनी मालवा थाने में सुरक्षार्थ रखा गया

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण
नर्मदापुरम । जिले की सिवनी मालवा तहसील में शुक्रवार को माननीय परिवहन आयुक्त एवं माननीय कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में आरटीओ जांच दल द्वारा सवारी ऑटो में ओवरलोड एवं असुरक्षित बैठे स्कूली बच्चों वाले वाहनों को रोका गया, जांच में पाया गया कि तीन पहिया सवारी ऑटो में खतरनाक तरीके से स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था, जिन्हें रोक कर आरटीओ अधिकारी द्वारा सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए चालान किया गया जांच में कुल 15 वाहनों को ओवरलोड एवं आज सुरक्षित परिवहन करते पाए जाने कुल राजस्व 57000 हजार वसूला गया तथा एक ओवरलोडिंग रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर सिवनी मालवा थाने में सुरक्षार्थ रखा गया,नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन एवं आरटीओ अधिकारी ने हेलमेट पहने वाहन चालकों को दिए गुलाब के फूल – आरटीओ अधिकारी एवं सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन द्वारा सड़क मार्ग पर यातायात नियमों के पालन के साथ हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया तथा उक्त चालकों को अन्य वाहन चालकों से भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया एवं अन्य वाहन चालकों को भी हेलमेट पहनना एवं यातायात नियमों के पालन के लिए हिदायत दी गई

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लगातार परिवहन विभाग द्वारा जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, तथा लगातार नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों के प्रति सख्ती के साथ चलानी एवं जप्ति की कार्रवाई की जा रही है,

आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा लगातार यातायात नियमों की जानकारी विभिन्न गतिविधियों द्वारा लोगों तक पहुंचाई जा रही है, साथ ही नियम विरोध जैसे- ओवरलोड वाहन, तेज गति वाले वाहन, बिना हेलमेट वाले वाहनों, बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, चालानी कार्रवाई से बचने के लिए वैध दस्तावेज एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों को संचालित किया जाए ।

About The Author

Leave a Reply