Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

छः घण्टो के अंदर इटारसी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, ज्वैलरी और नगदी बरामद ।

1 min read

इटारसी । दिनाँक 31 मई 2026 को फरियादी दिनेश कुमार प्रजापति पिता बटानीलाल प्रजापति उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रेसलपुर थाना इटारसी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 31 मई 2026 को पूर्णिमा होने से सुबह 09.00 बजे परिवार के साथ नर्मदा घाट गया हुआ था एवं घर पर ताला लगा हुआ था। साईड का दरवाजा अटका हुआ था, सुबह 11.30 बजे वापस आकर देखने पर दरवाजा खुला हुआ था एवं पलंग पेटी देखने पर सोने के अभूषण सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, दो जोडी टॉप्स, एक जोडी झुमकी, एक सोने का रवा का टुकडा, एक मंगलसूत्र एवं चाँदी के आभूषण में एक जोडी पायजेब, एक जोडी पायल, एक करधोना, एक पुल करधोना, छोटे बड़े चार कडे. दो जोडी बिछिया, एक चाँदी की चैन एंव नगदी एक लाख तीन हजार रुपये रखे थे जो कि नहीं मिले, जिनकी कुल कीमत करीब 11,78,000/- रुपये है। जिस पर थाना इटारसी में अप.क्र. 479/26 धारा 305(ए) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा तथा अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के द्वारा संज्ञान लेते हुए अनु. अधि. पुलिस इटारसी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया।

घटना स्थल के निरीक्षण बाद अपराध के संबध में संदेही सूरज प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम रसलपुर थाना इटारसी से पूछताछ की गई। जिसने पूछताछ दौरान अपराध का  किया जाना स्वीकार किया। साथ ही घर के सामने खले में सोने चाँदी का सारा सामान एवं नगदी रुपये छिपाकर रखा होना बताया, जिस पर आरोपी के बताए अनुसार सारा समान जप्त कर लिया गया है।

जप्त मशरुका सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमत 10,75000/- (दस लाख पच्हत्तर हजार रुपये ), नगदी 1,03,800/- कुल कीमत 11,78,800/- (ग्यारह लाख अठत्तर हजार आठ सौ रुपये) बरामद किए ।

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, आर. महेन्द्र गुर्जर, साकिर खान, राजकुमार झपाटे की रही ।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें