NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने गंगा दशहरा के अवसर पर सेठानी घाट पर पूजन अर्चन कर मां नर्मदा की महाआरती में हुए शामिल

मंत्री श्री सिंह ने गंगा दशहरा के अवसर पर विवेकानंद घाट पर श्रमदान कर पौधारोपण किया

नर्मदापुरम। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर सेठानी घाट पहुंचकर नित्य होने वाली नर्मदा महाआरती में शामिल होकर सस्‍वर में मां नर्मदा अष्टक का पाठ किया तथा मां नर्मदा की पूजन अर्चन कर उन्हें पुष्प भेंट कर चुनरी चढ़ाई। मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर नर्मदापुरम जिले के विवेकानंद घाट पर पहुंचकर श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं हाथो में झाड़ू लेकर घाट की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका नर्मदा पुरम के अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव एवं जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिक गणों ने एक साथ मिलकर विवेकानंद घाट की सफाई कर घाट को स्वच्छ किया। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंत्री श्री राव ने कहा कि सभी को प्रतिदिन अपने आसपास के परिसर घर एवं घाट को साफ और स्वच्छ बनाना चाहिए। स्वच्छता को प्रतिदिन की अपनी आदत बनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्रीमती प्रीती पवन शुक्‍ला, श्रीमती सविता दीवान शर्मा, विकास नारोलिया, रूपेश राजपूत, दिनेश शर्मा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री साई कृष्‍ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, एडीएम अनिल जैन, अपर कलेक्टर बृजेन्द्र रावत, एसडीएम जय सोलंकी, डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ बबिता राठौर, समाजसेवी डीएस दांगी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

About The Author