Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने दिया प्रमाण पत्र सहायता राशि पाकर महिला को मिला संबल

1 min read

नर्मदापुरम्। नगरपालिका में मस्टर रोल पर कार्यरत कर्मचारी भूपेंद्र वर्मा के आकस्मिक निधन पर उनकी धर्मपत्नि को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा दो लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
एकाउंट सेक्शन से जयसिंह राजपूत ने बताया कि नगरपालिका में लोक निर्माण विभाग शाखा में मस्टर रोल पर कार्यरत कर्मचारी भूपेंद्र वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके उपरांत आज नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा उनकी पत्नी हर्षा वर्मा को मृत्यु सहायता राशि के रूप में दो लाख रुपए राशि का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इस कठिन समय में यह सहायता राशि उपयोगी साबित होगी।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें