Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नयागांव पंचायत में हुआ श्री ठाकुर जी दर्शन गौशाला का उद्घाटन

1 min read

रिपोर्टर: राजकुमार पटेल

बनखेड़ी। नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी तहसील की नयागांव ग्राम पंचायत में शासन की योजना से निर्मित श्रीठाकुरजी दर्शन गौशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नपा अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, नप अध्यक्ष हरीश मालानी, ममता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य भगवती पटेल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौशाला का उद्घाटन किया। सांसद एवं विधायक एवं अतिथियों ने गौपूजन में भाग लिया और गाय एवं बछिया को मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार गौ सेवा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिसमें नर्मदापुरम जिले में एक गौ अभ्यारण भी प्रदेश सरकार ने स्वीकृत किया है। नयागांव में इस गौशाला हम सबको एक गौ सेवक के रूप में सेवा करनी है। हम सब किसान हैं और सभी को गौ माता की सेवा के लिए भूसादान गौग्रास दान करना है। समाज और सरकार के द्वारा गौशाला विधिवत संचालित होती है तो इससे गौ हत्या पर रोक लगेगी और दूध उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी। राजसभा सांसद श्रीमती माया नरोलिया ने गौ पालन के फायदे गिनाते हुए कहा कि गौ माता में तैंतीस कोटि देवताओं का निवास है, ईश्वर की सच्चे अर्थ में पूजन करना है तो गौमाता का पूजन करना चाहिए। गाय का दूध अमृत के समान है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। गौ पालन एवं गौ उत्पादो का उपयोग कर सपूंर्ण आरोग्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पुराणों में भी गौ के महत्व को प्रमुखता से स्थान देते हुए उसे पूजनीय बताया गया है। उन्होंने गौ सेवा को माता-पिता की सेवा के समान बताया तथा कुछ निजी संस्मरण भी सुनाए। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि गौमाता की सेवा ही परमात्मा की सेवा है, सबको अपने घरों में गौ पालन करना चाहिए, दुग्ध उत्पादन पर प्रदेश सरकार विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम में पिपरिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, बनखेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष हरीश मालानी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, बनखेड़ी जनपद उपाध्यक्ष पूर्णिमा नर्मदा पटेल, पिपरिया जनपद उपाध्यक्ष कुसुम लता पटेल, पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, प्रशांत रघुवंशी, राजाभैया पटेल भगवती पटेल, पलाश शुक्ला, कमलकिशोर भार्गव, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू साहू, कंछेदी मेहरा सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें