Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रिवर व्यू कॉलोनी में खरे परिवार के आंगन में दूसरी बार खिला दुर्लभ ब्रह्मकमल, सुख-शांति, लक्ष्मी का होता है वास पूजा करने पहुंच रहे विशिष्टजन 

1 min read

नर्मदापुरम। शहर की रिवर व्यू कॉलोनी में खरे परिवार के घर में ब्रह्म कमल का फूल दूसरी बार खिला है। इसके पहले 15 और 16 अगस्त को भी फूल खिले थे। ब्रह्म कमल एक दुर्लभ पुष्प है और यह सूर्यास्त के बाद खिलता है। यह उत्तराखंड का राज पुष्प भी है। वैसे तो यह फूल साल में एक बार खिलता है, लेकिन इस बार यह फूल दूसरी बार 2 महीने बाद फिर से खिला है। ब्रह्म कमल शुभता , समृद्धि और वैभव का है प्रतीक होता है। इसके खिलने को शुभता, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। समाजसेवी श्रीमती प्रीति खरे और सीबी खरे के आंगन में यह अद्भुत पुष्प दूसरी बार खिला है। खरे परिवार ने बताया कि यह पौधा उन्होंने 8 साल पहले लगाया था उनका कहना है जैसे मां अपने बच्चे की परवरिश करती है, वैसे ही हमने इस पौधे को पाला है। ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्मा का अवतार माना जाता है।

कॉलोनी के रहवासी कर रहे पूजा अर्चना

कॉलोनी के लोगों ने ब्रह्म कमल फूल की पूजा अर्चना की। भगवान ब्रह्मा को फूल चढ़ाया गया। ब्रह्म कमल के दर्शन और पूजा करने कॉलोनी के लोग उनके निवास पर पहुंचे। नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, समाज की अध्यक्ष ज्योति वर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, सपाक्स के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी, ‌कुनाल तिवारी, सुश्री मानसी तिवारी, सुश्री गुनगुन खरे , वेदांत शुक्ला श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी श्रीमती अनुजा मालवीय, श्रीमती देवयानी पगारे, श्रीमती मनीषा श्रीमती मनोरमा श्रीमती ममता तिवारी, और कई गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और समाजसेवी खरे परिवार के निवास पर पहुंचे और ब्रह्म कमल की पूजा अर्चना की।

जन्माष्टमी पर खिला था ब्रह्म कमल

जन्माष्टमी की रात ठीक 10:30 बजे जब श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही थीं, तभी आंगन में ब्रह्मकमल की तीन कलियां खिल उठीं थी। खरे दंपत्ति ने इस शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग अर्पित किया और दीप, अगरबत्ती जलाकर आस्था व्यक्त की थी । मान्यता है कि जिस घर में यह पुष्प खिलता है, वहां सुख, शांति, वैभव, यश और मां लक्ष्मी का वास होता है। खरे परिवार का यह पुष्प अब लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। आंगन में खिले इस दुर्लभ ब्रह्मकमल ने न केवल खरे परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना दिया है।

About The Author

Leave a Reply