Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बिजली पानी सड़क जैसी मूल भूत सुविधाओं के लिए तरस रहे इस गांव के लोग

1 min read

रिपोर्टर :- राजकुमार पटेल

बनखेड़ी। एक ओर जहां सरकार के नुमाइंदे जनहित की सुविधाओं का ढोल पीटते नहीं थकते, वही एक गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्राम पंचायत पडरई ठाकुर के अंतर्गत पासीढाना ग्राम में आज भी ग्रामीण पीने के पानी हेतु मोहताज है। बनखेड़ी तहसील से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बसे पासीढाना गांव के लोग पीने के पानी के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नल जल योजना पूर्ण रूप से ठप पड़ी हुई है, हैडपंप कई महीनों से खराब पड़े है और करीब पांच किलो मीटर दूर जंगली नाले के आम घाट से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। वहीं दूसरे ओर विगत दो वर्षों से बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों के हाल बेहाल है भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के कारण लोग बीमार हो रहे है।

आधार कार्ड ना होना बना बच्चों की शिक्षा में बाधा

ग्रामीणों ने बताया कि हमारे बच्चों के पास आधार कार्ड ना होने के कारण स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पाता और कही मिल जाता है तो स्कूल वाले आधार कार्ड मांगते है जब हमने उनसे पूछा कि आधारकार्ड क्यों नहीं बना तो कहने लगे कि हमारे यहां बच्चो का जन्म गांव में हुआ है तो जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण आधारकार्ड नहीं बन पाए, जिससे बच्चों का स्कूल में एडमिशन नहीं हो पाता और बच्चे भी शिक्षा से वंचित हो गए है।

सड़क की भी गंभीर समस्या

ग्राम पड़रई ठाकुर से पासीढाना की दूरी मात्र 5 किलोमीटर है लेकिन यह दूरी 10 से 15 किलोमीटर से अधिक पड़ती है, पडरई ठाकुर से सीधा रास्ता होने के बावजूद यहां से नहीं निकल सकते जिस कारण ग्रामीणों को बनखेड़ी होते हुए महुआखेड़ा गांव से पाँसीढाना जाना पड़ता है। आजादी के 75 साल बीत जाने के बावजूद इस गांव जाने के लिए आजतक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, सीधा रास्ता कच्चा पगडंडी होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया जब कोई बीमार हो जाता है तो खाट पर लेकर पड़रई ठाकुर तक ले जाना पड़ता है वहां से फिर साधन मिलता है सड़क विहीन होने के कारण 108 जननी एक्सप्रेस भी गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर नहीं पहुंच पाती।

इनका कहना है

मुझे और एसडीएम को जानकारी है, गांव की बिजली पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करेंगे। एसडीएम मैडम की मीटिंग में ये बात आई थी जल्द से जल्द पानी ओर बिजली की समस्या दूर करेंगे और दिखवा लेती हु आधारकार्ड के लिए लोगो आना पड़ेगा ही जन जागरण करवा के आधारकार्ड बनवाएंगे ।
– अंजू लोधी, तहसीलदार बनखेड़ी

– आपके द्वारा जानकारी मिली है, पांसीढाना में पेयजल की उपलब्धता में को भी कमियां होंगी उन्हें विभाग जल्द ठीक करा कर ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
रवि सिंह राजपूत, प्रभारी एसडीओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पिपरिया
.बिना आधारकार्ड के स्कूल में मैपिंग नहीं हो पाती इस लिए स्कूल में हम आधारकार्ड का बोलते है
राजकुमार पाली
प्राचार्य शासकीय विद्यालय महुआखेड़ा

About The Author

Leave a Reply