Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विधायक सोहागपुर की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 02 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

1 min read

सोहागपुर । विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से वि.ख./न.पा. माखन नगर एवं सोहागपुर के 18 हितग्राहियों को 02 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय नर्मदापुरम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक सोहागपुर ठाकुर विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर सोहागपुर के 02 हितग्राहियों को क्रमश: 25-25 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार माखन नगर के 02 हितग्राहियों को क्रमश: 20-20 हजार रूपये, माखन नगर के 01 हितग्राही को 10 हजार 500 रूपये, माखन नगर एवं सोहागपुर के 06 हितग्राहियों को क्रमश: 10-10 हजार रूपये तथा माखन नगर एवं सोहागपुर के 07 हितग्राहियों को क्रमश: 05-05 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।

 

About The Author

Leave a Reply