Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर नर्मदापुर मंडल में संकल्प सभा संपन्न। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

1 min read

नर्मदापुरम्। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को राजेश्वरी गार्डन में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जिसने शासन को पारदर्शी, जनहितैषी और विश्वसनीय बनाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने गरीबों को मकान, गैस, बिजली, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाया।”

सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर देश की दिशा और दशा दोनों को बदला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रमों ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, झु झो प्र प्रदेश संयोजक एवं पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव, विवेक गौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता ओम रघुवंशी, नदकिशोर यादव, अमित माहला, दीपक माहला, योगेन्द्र राजपूत, नीतिराज पटेल, अर्चना पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, रोहित गौर,अमित तिवारी, नरेन्द्र पटेल, संजीव मिश्रा,संजीव मालवीय, सुन्दरम अग्रवाल,कमल राव चव्हाण,राकेश सराठे, कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल ने आभार विशाल दीवान ने किया।

About The Author

Leave a Reply