Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम : नर्मदापुरम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

1 min read

नर्मदापुरम । महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में नर्मदापुरम ग्रामीण एवं शहरी परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होटल रॉयल वाटिका, नर्मदापुरम में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में दो बैच के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण परियोजना की कुल 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय बैच का प्रशिक्षण भी 27 से 29 मार्च तक इसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर रही हैं, जिनमें शहरी परियोजना की श्रीमती आशा भदौरिया, आस्था शिवहरे, चंद्रकिरण डोले एवं ग्रामीण परियोजना की श्रीमती सरोज कमलपुरिया, रेखा चौरे, कविता गौड़, छवि यादव, और राजकुमारी मामोरिया शामिल हैं।

गौरतलब है कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में भारत सरकार के निर्देशानुसार “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है, जिसके तहत अब आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत एक निर्धारित पाठ्यक्रम और वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लो-कॉस्ट मटेरियल का उपयोग कर बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की, जो उनकी पढ़ाई में सहायक होगी। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्री एच.के. शर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

About The Author

Leave a Reply