NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

खिलाड़ियों के हित में नपाध्यक्ष ने समतल कराया गुप्ता ग्राउंड

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देश पर गुप्ता ग्राउंड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिससे कि नगर के खिलाड़ी अपने खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधि प्रारंभ हैं। नगर में चहुंओर स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि हमारी परिषद नागरिकों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो चुकी है। हर वर्ष ग्रीष्मकालानी समय में खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं उनकी सुविधा के लिए जेसीबी की मदद से गुप्ता ग्राउंड को समतल किया गया। साथ ही वहां पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करवाई गई है। हमारे नगर के खिलाड़ी अब गुप्ता ग्राउंड में भी अभ्यास कर सकेंगे।

 

About The Author

Leave a Reply