Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बीटीआई में बन रही सड़क का नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया निरीक्षण

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। वार्ड नंबर 27 बीटीआई में बन रही नई सड़क का गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को सड़क को गुणवत्ता पूर्ण बनाने और कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ वार्ड 27 की पार्षद बिंदिया मांझी और वार्डवासी उपस्थित थे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि गर्मी बहुत तेज है, सड़क की तराई का विशेष ध्यान रखें। जूट के बोरे से भी इस सड़क की तराई करें। ध्यान रहे कि बीटीआई क्षेत्र में पहलीबार साढ़े 4 सौ मीटर लंबी सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनाई जा रही है।
बीटीआई वासियों में सड़क बनने से खुशी की लहर है। वार्ड में सड़क बनाने पर पार्षद बिंदिया मांझी सहित वार्ड के नागरिकों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें