Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदा और घाटों के लिए जाना जाता है नर्मदापुरम, सभी की जिम्मेदारी रखे सफाई – कलेक्टर मीना

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदा पुरम। शहर में हर रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सुबह से घाटों सहित आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई अभियान विगत कई महीनों से चल रहा है। रविवार को सफाई अभियान में कलेक्टर सोनिया मीणा शामिल हुईं । उन्होंने घाट पर साफ सफाई कर झाड़ू लगाई और परिक्रमा वासियों को कंबल भेंट किए इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर रखना है। सभी को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए और इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। घाटों की सफाई में शहर वासियों का योगदान हो। कलेक्टर ने कहा कि नर्मदा जी और घाटों की से ही नर्मदा पुरम जाना जाता है। हम सब यहां परिवारों के साथ आते हैं और प्राकृतिक आनंद लेते हैं । हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम साफ सफाई रखें करें , समझाइश दें और लोगों को जागरूक करें। आज सुबह से ही महासभा के सदस्य घाटों की साफ सफाई , कचरा इकट्ठा करना,आसपास झाड़ू लगाना सहित लोगों को समझाईश भी दे रहें।  नगर पालिका के उपाध्यक्ष और महासभा के पदाधिकारी अभय वर्मा ने कहा कि घाटों सहित शहर की साफ सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।  इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, नेहा, रश्मि वर्मा, सारिका सक्सेना ,सी बी खरे, केशव वर्मा, अशोक वर्मा, विजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, चेतन वर्मा, प्रत्यक्ष खरे, रश्मि वर्मा, ज्योति अभय ममता, मेघा,वर्मा, प्रीति खरे, ऊषा वर्मा, हर्षा वर्मा, शीतल श्रीवास्तव,ईरा वर्मा, गुनगुन खरे, निकिता खरे, नेहा, कार्तिक खरें सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply