Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपा के हांका दल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाले 27 आवारा मवेशी 

1 min read

नर्मदापुरम्। नगर में आवारा पशुओं की से मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका का हांका दल लगातार कार्रवाई कर रहा है। हांका दल द्वारा गुरूवार को 27 आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया है।

हांका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है। गुरूवार को हांका दल द्वारा कोठी बाजार, पीपल चौक, मालाखेड़ी, कालिका नगर से 27 सांडों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया गया। हाका दल में दिलीप, मुकेश, शिवम, तरूण, मोहन, अभिषेक, प्रेम लश्करी आदि कर्मचारी द्वारा घेरा डालकर सांडों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply