Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कार्यालय में और वाहनों की पूजा की

1 min read

नर्मदापुरम्। नगर में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा कार्यालय में पूजन अर्चन की गई। इस दौरान गुप्ता ग्राउंड में नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वाहन की पूजन कर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं गई।

इस अवसर पर पार्षद महेश बाबरिया, पूर्व पार्षद जीतू तिवारी, नंदू यादव सहित स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, दल प्रभारी सुनील राजपूत, सतीश यादव, विशाल शर्मा सहित सभी वाहन चालक मौजूद थे। सभी वाहन चालकों और नपा के अधिकारी कर्मचारियों को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रसादी वितरित की गई।

वाहन चालकों को नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता के रूप में आप सभी को नगर की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। जिम्मेदारी का बखूबी पालन कीजिए और नागरिकों की सेवा कीजिए।

About The Author

Leave a Reply