Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

युवा नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के लिए जिले भर में निकलेगी पदयात्राएं – सांसद दर्शन सिंह चौधरी

1 min read

नर्मदापुरम। सरदार 150 यूनिटी मार्च अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। यह अभियान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। नर्मदापुरम जिले में यह पदयात्राएं 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी। जनता कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना को सशक्त करना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक चेतना बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा। विशेष रूप से अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं को इस यात्रा का केंद्र बिंदु बनाया गया है। इस अभियान में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और सरदार 150 यंग लीडर्स प्रोग्राम” जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। चयनित 150 युवा नेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
अभियान में जिला स्तरीय और राष्ट्रीय पदयात्राएं शामिल हैं। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होने वाली जिला स्तरीय यात्राओं में तीन दिन तक 8-10 किलोमीटर की पैदल यात्राएं होंगी। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक जैसे आयोजन होंगे। युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी संकल्प, योग शिविर, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया) तक 152 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। मार्ग के 150 पड़ावों पर सरदार पटेल के जीवन, एकता और विविधता पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रत्येक शाम सरदार गाथा कार्यक्रम में उनके जीवन और योगदान पर चर्चा होगी।
सांसद श्री चौधरी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय एकता अभियान में भाग लेकर सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करें। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू यादव, झु झो प्र प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खंडेलवाल, प्रशांत दीक्षित,मंत्री वंदना दुबे,मनोज शर्मा,महेंद्र यादव (विधायक प्रतिनिधि), अभियान जिला सह संयोजक दीपक महालहा,अमित माहाला,मनीष परदेशी,गुलाब बैंकर, सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply