Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दिव्य और भव्य मंदिर में आज विराजेंगी मां राजराजेश्वरी पंडित भवानी प्रसाद मिश्र चौक का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का और सुलभ काम्प्लेक्स का लोकार्पण आज

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। पंडित भवानी प्रसाद मिश्र चौक पर बने भव्य और दिव्य मंदिर में आज माता रानी विराजमान होंगी। पं. आचार्य सोमेश परसाई के मार्गदर्शन में पं. सचिन तिवारी के आचार्यत्व में विधिविधान से नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही गुरूवार को सुबह नगर का ऐतिहासिक 46.78 लाख से पंडित भवानी प्रसाद मिश्र चौक का सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण,पंडित भवानी प्रसाद मिश्र चौक पर 19.96 लाख की लागत से बने सुलभ काम्पलेक्स और वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 एवं 28 में विभिन्न स्थानों पर 433.47 लाख के भूमि पूजन एवं लोकार्पण होंगे। मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध अर्किटेक्ट अमित पाराशर द्वारा किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव अपने जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज कंचन नगर रसूलिया में पौधरोपण करेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतू महेंद्र यादव करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकार हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सहित पार्षदगण, सभापतिगण सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के सभी नागरिकों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।
बुधवार शाम को मंदिर में पूजन के दौरान नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 

About The Author

Leave a Reply