05 अक्टूबर को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह
नर्मदापुरम। लोक निर्माण विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह 05 अक्टूबर 2025 को जिले के प्रवास पर रहेंगे तथा पिपरिया में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह प्रात: 08:30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर बाड़ी बरेली मार्ग से प्रातः 10:45 बजे पिपरिया स्थित विश्राम ग्रह पहुंचेंगे एवं प्रात: 10:55 बजे विश्राम ग्रह से प्रस्थान कर प्रातः 11:00 बजे से कृषि उपज मंडी पिपरिया में आयोजित सांसद मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री सिंह दोपहर 12:00 बजे पिपरिया से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related posts:
श्रीमद् भागवत कथा में नटखट भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला पर झूमे श्रद्धालु, सुनाई गोवर्धन की महिमा
June 11, 2026मध्य प्रदेश
श्रीमद् भागवत कथा में वामन अवतार की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
June 10, 2026मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्त्ता करें 12-12 पौधों क...
June 8, 2026मध्य प्रदेश
