इटारसी में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 3 प्रकरण दर्ज
1 min read
इटारसी । कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वृत्त इटारसी शहर में कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने नाला मोहल्ला, गरीबी लाइन, सूरजगंज और भाट मोहल्ला क्षेत्र में दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 3 प्रकरण कायम किए। कार्रवाई में लगभग 180 किलो महुआ लाहन, 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 45 पाव अंग्रेजी व्हिस्की जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 29,650 रुपये आंकी गई।
कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, प्रधान आबकारी आरक्षक राजेश गौर, आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे, विकास लोखंडे और महिला आरक्षक भावना यादव का योगदान रहा।

Related posts:

पीजी कॉलेज में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजित, 214 युवाओं को मिला लाभ

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, कुल 165 फरारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

