Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क निर्माण हेतु सर्वसम्मत से व्यक्त की गई अनापत्ति

1 min read

नर्मदापुरम। गुरुवार 14 मई 2026 को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने की। बैठक में समिति सचिव एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक नागवंशी, समिति सदस्य श्रीमती सीमा कास्दे, MPRDC के सहायक महाप्रबंधक दिनेश लोवंशी, क्षेत्र संयोजक हर्षित कौरव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से सिवनी मालवा वन परिक्षेत्र बनापुरा अंतर्गत ग्राम धरमकुंडी के कक्ष क्रमांक पीएफ-161 के रकबा 0.445 हेक्टेयर क्षेत्र में नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क निर्माण कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्रीय आवागमन एवं विकास को मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई। समिति द्वारा आवश्यक प्रक्रियाओं का परीक्षण उपरांत प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

About The Author