Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

थाना माखन नगर पुलिस को वर्ष 2018 से फरार आरोपी को पकडने में मिली सफलता 

1 min read

माखननगर । पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अति0 पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर के निर्देशन में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपराध क्रमॉक 393/18 धारा 327, 294, 506, 323 भादवि0 में वर्ष 2018 से फरार आरोपी विनय गुर्जर पिता पुरूषोत्‍तम गुर्जर उम्र 40 साल नि0 पाटनी थाना माखननगर हाल भीम नगर झुग्‍गी झोपडी भोपाल को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है । आरेापी काफी दिन से फरार था जिस पर मान0 न्‍यायालय द्वारा वर्ष 2018 में स्‍थायी वारंट जारी किया गया था । आरेापी की तलाश हेतु प्राप्‍त सुचना के आधार पर थाना प्रभारी माखन नगर द्वारा एक टीम गठित कर भोपाल भेजी गयी जो आरोपी के मिलने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर उसने अपना जुर्म स्‍वीकार करने पर गिरफतार कर मान0 न्‍यायालय पेश किया जहॉ से आरेापी का जेल वारंट बनने पर जेल भेजा गया है । उक्‍त आरोपी को पकडने पर में थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर व उनकी टीम सहायक उप निरीक्षक गोपाल पाल , प्रआर 321 अजय रघुवंशी, की अहम भूमिका रही ।

 

About The Author