Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय जनों की समस्याओं को बारीकी से सुना तथा उनका मौके पर ही निराकरण कराया ।

1 min read

गाडरवारा। क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने आज शुक्रवार को सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप में क्षेत्रीय जनों की समस्याओं को बारीकी से सुना तथा उनका मौके पर ही निराकरण कराया इस दौरान मंत्री श्री राव ने नवनियुक्त सभी एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा उन्हें बधाइयां दी , इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला, भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । वहीं कामती में दुखद घटनाक्रम हुआ है पीड़ितों को आर्थिक मदद एवं उपचार हेतु 2 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से, 50 हजार रुपए की राशि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री उदय प्रताप सिंह जी द्वारा, 50 हजार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एवं 25 हजार रेडक्रास सोसाइटी नरसिंहपुर द्वारा स्वीकृत की गई है । मंत्री श्री सिंह ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है l घटना को संज्ञान में लेते हुए मंत्री श्री सिंह ने तुरंत एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र ही कामती स्थित इस ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा वहां पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाए ।

About The Author