Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शा. एस.एन.जी. स्‍कूल में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

1 min read

नर्मदापुरम । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में एवं सचिव/न्यायाधीश श्री विजय कुमार पाठक एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह की उपस्थिति में गत दिवस 22 अप्रैल 2025 को शासकीय एस.एन.जी. हा.से. स्कूल नर्मदापुरम् में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सचिव/न्यायाधीश श्री विजय कुमार पाठक द्वारा नालसा (नालसा पीडीतों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेंवाएं) योजना अंतर्गत नवयुवको, किशोरो, बालकों एवं छात्रों में ड्रग तस्करी एवं दुरूपयोग की असाधारण वृध्दी की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं किसी भी तरह के व्यसन ना करने की समझाइश दी गई।

शिविर में बच्चों से संबंधित अपराध, पॉक्सो एक्ट, गुड-टच, बेड-टच, संवैधानिक अधिकार, मोटर व्हीकल एक्ट, एफ.आई.आर., मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, साइबर लॉ आदि कानूनो की जानकारी प्रदान की गई। पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, प्राधिकरण द्वारा संचालित उपयोगी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में विद्यालय प्राचार्य श्री संदीप शुक्ला, विद्यालय के शिक्षकगण, श्रीमती सुनीता मालवीय, स्टाफ, छात्र-छात्राऐं आदि उपस्थित रहें।

About The Author

Leave a Reply