Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वर्क फ्राम होम का टास्क देकर धौखाधड़ी करने के मामले में थाना इटारसी पुलिस को मिली सफलता, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1 min read

नर्मदापुरम । वर्क फ्राम होम का टास्क देकर धौखाधड़ी करने के मामले में थाना इटारसी पुलिस ने तीन आरोपियों को  गिरफ्तार किया।

दिनांक 02/01/2026 को फरियादिया श्रीमति रश्मि चौधरी पति स्व. रूपेश चौधरी निवासी वर्मा कालोनी पुरानी इटारसी ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्ऊप पर वर्क फ्रॉम होम काम करने का लालच देकर टेलीग्राम ग्रुप में एड करके वहां होटल और रेस्टारेंट रेटिंग करने का टास्क दिया। शुरुआत में क्रमशः 1040/- रुपये, 3900/- रुपये, 1350-/ रुपये फरियादिया को मिले थे, उसके बाद आरोपियों द्वारा रुपए डालने पर रुपए बढ़कर आने का बोलकर क्रमशः 1000/-रुपेय व 2000/- रुपये, 3000/- रुपये, 10,000/- रुपये, 30,000/- रुपये, 50,000/- रुपये, 40,000/- व 10,000/- रुपये, 80,000/- रुपए, 50,000 रुपये, इस प्रकार कुल 3,36,800/- रुपये की धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 09/2026 धारा 318 (4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्गदर्शन में थाना इटारसी में वर्क फ्राम होम का टास्क देकर धौखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। मामले में विवेचना के दौरान सायबर सेल नर्मदापुरम से तथा एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान से आरोपी (1) एहसान अली उर्फ प्रिंस पिता सफी खान उम्र 28 वर्ष निवासी कलमिसर थाना नाल जिला बिकानेर तथा नीमच (म.प्र.) से आरोपीगण मोहम्मद फरहान पिता मोहम्मद इमरान उम्र 19 वर्ष तथा मुसरफ पिता मोहम्मद रईस उम 22 वर्ष दोनों निवासी थाना केंट नीमच को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो आरोपीगण से ठगी से प्राप्त रुपए व मोबाईल फोन जप्त करने में सफलता हासिल की है। आरोपीगण द्वारा मोबाईल के माध्यम से फरियादी के साथ फ्राड किया गया था। इस सफल कार्यवाही में थाना इटारसी से निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, एस आई. प्रवीण कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार, आर. धर्मेंद्र, आर. बसंत व सायबर सेल नर्मदापुरम से आरक्षक जितेंद्र शेषकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

About The Author