Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रभारी मंत्री, सांसद एवं विधायक गणों ने पचमढ़ी में पौधारोपण किया

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। प्रदेश शासन द्वारा गत दिवस प्रारंभ किये गये एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्‍न स्‍थानों पर जोर शोर से पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसके अंतर्गत 14 जून शनिवार को पचमढ़ी प्रवास पर आये मंत्री गणों सांसद गणों एवं विधायक गणों ने पचमढ़ी के छावनी परिषद स्थित अटल वाटिका में पौध रोपण किया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, स्‍कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री  राव उदय प्रताप सिंह ने आम, आंवला, जामुन एवं अमरूद के पौधों का रोपण किया एवं सभी व्यक्तियों को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का संदेश दिया। मंत्री गणों ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं उसकी पर्याप्त देखभाल भी करनी चाहिए। क्योंकि यही पौधा आगे जाकर हमें शीतल छाया एवं फल देते हैं। मंत्री गणों ने सेल्‍फी प्‍वाइंट पर सेल्फी भी ली।

एक पेड़ मां के नाम के अभियान के अंतर्गत खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्‍यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह,पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आये सांसद एवं विधायक गणों ने अटल पार्क में नीम, आम, अमरूद, बरगद, पीपल एवं जामुन सहित अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाये जाने वाले पौधों से प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा होती है एवं हमें इन पौधों से शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें