Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने झंडा वंदन किया गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। नगरपालिका में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, नपा के उपयंत्री प्रतिमा बेलिया, आयुषी रिछारिया, दीक्षा तिवारी एवं पार्षद सभापतिगण और नगरपालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
नगरपालिका में झंडा वंदन करने के बाद नपाध्यक्ष श्रीमती यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकार श्रीमती पटले द्वारा जिला अस्पताल के सामने स्थित गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। एवं नगरपालिका द्वारा तैयार की गई स्वच्छता की झांकी दूसरे स्थान पर रही। मुख्य समारोह में अतिथिगणों द्वारा शील्ड और प्रमाण प्रदान किए गए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, रोहित गौर, नपा के उपयंत्री, सभापतिगण, पार्षदगण व नपा के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply