Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

लोक अदालत से न पा तीन करोड़ अठाबीस लाख इकावन हजार रु प्राप्त

1 min read

नर्मदापुरम्। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित लोक अदालत में संपत्ति कर जल एवं अन्य करों के माध्यम से तीन करोड़ अठाबीस लाख इकावन हजार निकाय को प्राप्त हुए जिसमें प्रतिभूति कागज कारखाना एसपीएम नर्मदापुरम द्वारा निकाय की पूर्व बकाया सेवा शुल्क राशि 3 करोड़ 02 लाख 14 हजार 208 निकाय कोष मे जमा किए हैं एवं अन्य करदाताओं के माध्यम से नगद एवं चैक राशि के रूप में कुल 26 लाख 37 हजार 099 रुपए प्राप्त हुए हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा मध्य प्रदेश जिसमें प्रतिभूति कागज कारखाना एसपीएम नर्मदापुरम को निकाय की पूर्व बकाया सेवा शुल्क राशि जो कि वर्ष 2007-08 से 2024-25 तक शेष थी जिसमे से वर्ष 2019-20 तक की राशि 3,02,14,208 रुपए निकाय को जमा करने पर विशेष आभार व्यक्त किया हैं तथा एसपीएम नर्मदापुरम द्वारा शेष बकाया राशि शीघ्र जमा करने का आश्वासन दिया हैं। आयोजित नेशनल लोक अदालत में शेख अकबर खान राजस्व प्रभारी, बृजेश सारवान, बंसत रावत, दाताराम सगर, सुनील अवस्थी, रवि सूर्यवंशी, दुर्गेश सोनिया, दिलावर वेग, राजेश दीवान, राजेश गौर एवं अन्य सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें