NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नेहरू पार्क में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया महिलाओं का सम्मान

1 min read

नर्मदापुरम्। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नगरपालिका परिषद द्वारा नेहरू पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथिगण शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित का नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा साल श्रीफल से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला सफाई कर्मचारियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं और नगरपालिका में कार्य कर रही समस्त महिलाओं का सांसदद्वय और नपाध्यक्ष द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया। महिलाओं से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। महिलाओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, उपयंत्री आयुषी रिछारिया, प्रतिमा बेलिया, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा सहित पार्षद सभापतिगण, महिला कर्मचारी, महिला सफाई कर्मचारी उपस्थित रहीं। सभी अतिथिगणों द्वारा महिलाओं का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
महिला सफाई कर्मचारियों का स्वागत
सांसदद्वय द्वारा नगर को अल सुबह से साफ रखने वाली समस्त महिला सफाई कर्मचारियों का पुष्पहार से सम्मान किया गया। साथ ही उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि मातृशक्ति किसी भी रूप में हो वे अपना फर्ज बखूवी निभाती हैं।
दिया स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के सम्मान में स्वच्छता की अलख जगा रही महिलाओं ने कठपुतलियों का नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को बताया कि नगर को स्वच्छता में कैसे नंबर 01 बना सकते हैं।
कुर्सी दौड़ का आयोजन
नगरपालिका द्वारा आयोजित अंतरराष्टÑीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षदगण, नपा महिला कर्मचारी और महिला सफाई कर्मचारियों के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई थीं। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं सीएमओ हेमेश्वरी पटले द्वारा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जीतीं महिलाओ ंको उपहार देकर सम्मानित किया गया।
पार्षदगण की टीम में प्रथम वंदना चुटीले, द्वितीय नैना सोनी और तृतीय स्थान पर महिमा गौर रहीं। वहीं दूसरी नपा कर्मचारी की टीम में राखी प्रथम, द्वितीय किरण और तृतीय स्थान पर मीना अरोरा रहीं। इसी तरह महिला स्वच्छता कर्मचारियों की टीम में सुधा राठौर प्रथम, बिंदु द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.