NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का अनुकरणीय अभियान कलेक्टर के नीर पखेरू अभियान के चलते बांटे सकोरे

नर्मदापुरम। सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ‘अखिल भारतीय कायस्थ समाज’ द्वारा मां नर्मदा के पावन तटों को स्वच्छ बनाने का शंखनाद किया गया। रविवार को स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रमदान कर न केवल घाट की स्वच्छता सुनिश्चित की, बल्कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत मूक पक्षियों के लिए ‘सकोरा वितरण’ अभियान का भी आगाज किया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नीर पखेरू अभियान के चलते एक सकोरा पानी पक्षियों की जिंदगानी थीम के चलते यह सकोरा वितरण किया गया।

हर रविवार नर्मदा की सेवा

यह अभियान कोई सांकेतिक आयोजन नहीं है, बल्कि पिछले 3-4 वर्षों से कायस्थ समाज का प्रत्येक सदस्य हर रविवार को नियमित नर्मदा की स्वच्छता में अपना योगदान दे रहा है। अभियान के दौरान जलकुंभी, पॉलीथीन, विसर्जित पूजन सामग्री और तटों पर जमा कचरे को पूरी तरह साफ किया गया।

पक्षियों के लिए स्कोर लगाना मानवी कार्य

कलेक्टर श्री श्री मिश्रा के नियर पखेरू अभियान के चलते समाज ने सकोरे वितरित किए । पक्षियों के लिए सकोरे लगाना एक अत्यंत मानवीय कार्य है। समाज के लोगों ने कहा इनमें नियमित पानी भरकर पक्षियों की प्यास बुझाने का माध्यम बनें। पदाधिकारियों का कहना है कि कायस्थ समाज की यह पहल तभी पूर्ण रूप से सफल होगी, जब शहर का हर नागरिक सफाई और जीव-दया को अपना व्यक्तिगत धर्म समझेगा।”

घर-घर पहुंच रहा ‘सकोरा’

समाज द्वारा इस अवसर पर बड़ी संख्या में मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के घर जाकर उन्हें सकोरे भेंट किए और आग्रह किया कि इनमें नियमित जल भरकर पक्षियों की सेवा करें। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा, सी. बी. खरे, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, लालता प्रसाद, मंजू श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, प्रीति खरे, जानकी, ममता तिवारी, अदिति वर्मा और प्रिया श्रीवास्तव सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

About The Author