Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

हर तिराहे एवं चौराहे पर प्‍याऊं की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए –कमिश्‍नर श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी

1 min read

नर्मदापुरम । संभाग कमिश्‍नर  कृष्‍ण गोपाल तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में संयुक्‍त संचालक नगरीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे शहर के चौराहों, तिराहों, बस स्‍टेण्‍ड, रेलवे स्‍टेशन एवं आवाजाही वाले स्‍थानों पर प्‍याऊ की व्‍यवस्‍था करना सुनिश्चित करें।  कमिश्‍नर श्री तिवारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरीय निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि नगरीय निकाय नालों और नालियों के शोधन का कार्य प्राथमिकता से करें। कमिश्‍नर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि अवैध नल कनेक्‍शन को बंद करने की बजाए ऐसे नल कनेक्‍शनों के मालिको पर पेनाल्‍टी लगाकर उसे लीगल करें। कमिश्‍नर ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की सप्‍लाई ना रोकी जाए। कमिश्‍नर ने मुख्‍य अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए कि वे अपनी जल संरचनाओं एवं नहरों को राजस्‍व अभिलेख में दर्ज कराएं।  उन्‍होने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नहरों की साफ सफाई एवं मरम्‍मत का कार्य भी प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

कमिश्‍नर  तिवारी ने संयुक्‍त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे जिन आंगनबाडी केन्‍द्रों में पानी की टंकियां है उसकी साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा आंगनबाडियों में पेयजल के लिए मटके की व्‍यवस्‍था भी सुनिश्चित करें। ई-ऑफिस सिस्‍टम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी टीएल पत्रों का गुणवत्‍तापूर्ण जवाब प्रस्‍तुत करें। कमिश्‍नर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बारिश से पूर्व खराब सडकों की मरम्‍मत का कार्य पूर्ण कर लें। उन्‍होने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि आने वाली फसल के लिए अभी से खाद बीज की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। कमिश्‍नर ने कहा कि आगामी बारिश के मौसम से पूर्व ही सभी गौशालाए ठीक करा लें। उन्‍होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिश्‍यात लक्ष्‍य की पूर्ति सुनिश्चित कर लें।

बैठक में अपर आयुक्‍त  आर पी सिंह, उपायुक्‍त राजस्‍व  गणेश जायसवाल, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास  जीसी दौहर सहित संभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply