Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भूमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम संपन्न

1 min read

रिपोर्टर: राजकुमार पटेल
बनखेड़ी। गोविन्दनगर मेरा गांव मेरा तीर्थ अभियान के अंतर्गत ग्राम उमरधा मे भूमि सुपोषण अभियान के अंतर्गत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम कार्यक्रम मे विभिन्न ग्रामो सें पधारे किसान अपने अपने खेत सें लाई मिट्टी को एक स्थान पर एकत्रित कर मंत्रोपचार के द्वारा पूजन किया गया उसके पश्चात भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोकन्यास मेरा गांव मेरा तीर्थ के प्रमुख ओंकार सिंह राजपूत द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के विषय मे विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी समाज मे पंच परिवर्तन स्वदेशी, समरसता, कुटुंब प्रबोधन,नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण विषय समाज की भूमिका पर अपनी बात रखी एवं भूमि सुपोषण की आवश्यकता क्यों इस विचार करने की जरूरत है धरती को हम माँ मानते लेनिक उसके स्वाथ्य की चिंता करने की आवश्यकता है भूमि सें हमको अन्न, जल, देती है हम सबका पालन पोषण करती है उसके एवज मे धरती माँ को क्या दे रहे फर्टिलाइजर्स, एवं रासायनिक उर्वरकों की अत्यधिक प्रयोग एवं अधिक उत्पादन के चक्कर में हम अपनी मां का स्वास्थ्य खराब कर ही रहे हैं जो अनाज उत्पादित हो रहा है जहर युक्त अनाज है जिससे हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है प्राचीन काल में हमारे यहां ऋषि कृषि हुआ करती थी जो परंपरागत खेती हमारे पूर्वज करते आ रहे थे लेकिन प्रगति की दौड़ में पिछड़ न जाए इसलिए अत्यधिक केमिकल का उपयोग हो रहा है जिससे धरती

माँ के साथ ही हमारा स्वास्थ्य निरंतर बिगड रहा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां कैंसर डायबिटीज बीपी बीमारियों से ग्रसित हो रहे है असमय साइलेंट अटैक भी इन केमिकलों के अत्यधिक प्रयोग के कारण ही हो रहे हैं सभी किसान भाइयों को पुनः प्राकृतिक खेती की ओर लौटना पड़ेगा प्रत्येक घर में गौ माता का पालन हो, गोबर का प्रयोग खेती में करें समन्वित खेती की और अग्रसर होना पड़ेगा जिससे हमारी धरती मां का स्वास्थ्य भी ठीक होगा एवं हम हमारे आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी सुरक्षित एवं संरक्षित कर पाएंगे , इस कार्यक्रम मे सुशील शर्मा खैरा, बालाराम चौधरी बेदर, महेंद्र राजपूत इमलिया, आनद तिवारी समनापुर, धर्मेंद्र पटेल समनापुर, पवन राजपूत परसवाडा, विनोद पटेल तिन्सरी, राज राजपूत भाटपिपरिया, आशीष बादल, बीरेंद्र पटेल (बिटटू ) शिवकुमार जी यादव, महेश कहार, मदन कुशवाहा, नरेंद्र विश्कर्मा, शिवम विश्कर्मा, महेश गोस्वामी, मनीष शर्मा, सतीश सराठे एवं विभिन्न ग्रामों से 90 किसान उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave a Reply