Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

होली के चलते रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई, चलाया जागरूकता अभियान, हुई  चेकिंग

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। शहर के रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने होली के चलते बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया और चेकिंग कर यात्रियों को समझाईश दी। रेलवे स्टेशन पर  रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवान भी थे।  पटरी पार करने सहित अन्य सुरक्षा को लेकर यात्रियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही नर्मदा पुरम पहुंचने वाली सदन एक्सप्रेस, पठानकोट , कुशीनगर  गाड़ियों की चेकिंग की । इसके साथ ही प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान को चेक कर  चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही आरपीएफ ने लोगों को समझाईश और सजग रहने की बात कही। आरपीएफ ने यात्रियों से  कहा कि वे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का पालन करें, अपनी यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का तुरंत संज्ञान लेकर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी हेल्‍प लाईन 139 पर सूचित करें। होली के इस पावन पर्व पर आरपीएफ ने  रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा प्रबंधों का इंतजाम किया है, ताकि यात्री बिना किसी चिंता के अपनी यात्रा आराम से कर  सकें।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें