Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने किया ईवीएम/वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

1 min read

मान्‍यता प्राप्‍त राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्‍नबैठक के दौरान दलों ने प्रस्‍तुत किये महत्‍वपूर्ण सुझाव

नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के तवाभवन स्थित ईवीएम /वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री मनोहर बढ़ानी, श्री अनोखी लाल राजोरिया, प्रशांत दीक्षित, रामकिशोर बामने, धनीराम गौर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पंकज दुबे, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री कैलाश दुबे, कार्यपालन यंत्री श्री कुबेर सिंह मिर्धा उपस्थित रहें।

कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सामान्य बैठक भी हुई आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष प्रतिनिधियों के साथ सामान्य बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत या निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त किए गए। इसी के साथ जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में पूर्व में आयोजित बैठकों के दौरान प्राप्त हुए अन्य सुझावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विचार प्रस्तुत किया गया कि बीएलओ समय-समय पर बदलते भी रहते हैं जिससे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दिक्कतें होती है। तत्संबंध में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को समस्त बीएलओ की अद्यतन सूची समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी की जाए, साथ ही मतदान प्रक्रिया से जुड़ी समस्त जानकारी जैसे मतदान केंद्र का नाम, मतदाता क्रमांक, मतदान दिवस जैसी जानकारी मतदाता के एपिक नंबर से संबद्ध मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाए तथा मतदान किए जाने के उपरांत इसकी सूचना भी मतदाता के मोबाइल फोन पर पहुंचाई जाए इससे मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावशील बनाई जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें