ग्राम पालनपुर में श्रीमद भागवत कथा में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने पहुंचकर लिया आशीष, सुनी कथा
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। ग्राम पालनपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के आखिरी दिन नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव कथा सुनने पहुंची। उन्होंने कथा वाचक मुक्तामणि तिवारी का पुष्पहार से स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित भी उपस्थित थीं।
ध्यान रहे कि समीपस्थ ग्राम पालनपुर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा 6 मार्च से 12 मार्च तक किया गया था। कथा समापन, हवन एवं भंडारा का आयोजन बुधवार को हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।
Related posts:
नपाध्यक्ष ने किया बीटीआई में बन रहे घाट का का निरीक्षण, कार्य को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण करने ...
June 20, 2026मध्य प्रदेश
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सेवा सुरक्षा की मांग उठाई
June 19, 2026मध्य प्रदेश
श्रीमद् भागवत कथा में नटखट भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला पर झूमे श्रद्धालु, सुनाई गोवर्धन की महिमा
June 11, 2026मध्य प्रदेश
