Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कैट की जिला कार्यकारिणी घोषित हुई, जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह

1 min read

नर्मदापुरम। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट की जिले के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें कुल 16 लोगों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हुए हैं। प्रदेश संगठन सचिव राजीव खंडेलवाल ने कार्यकारिणी की स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी संगठन को अपनी सक्रिय गतिविधियों से और मजबूती प्रदान करेंगे। कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी में संरक्षक बालकिशन टावरी पिपरिया, सुरेश अग्रवाल बाबई और महेंद्र चौकसे को मनोनीत किया गया है। जिला उपाध्यक्ष के लिए गौरव सेठ नर्मदापुरम, जिला महामंत्री उदित द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद मूलचंदानी, सह कोषाध्यक्ष नीतेश खंडेलवाल, जिला सचिव धर्मेद्र संघवी इटारसी, जिला मीडिया प्रभारी अजय रतनानी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए पवन हेमनानी, नरेद्र गोयल, उल्लास पाटनी बाबई, राजकुमार अग्रवाल सेमरी, पवन जायसवाल सोहागपुर, अनुराग अग्रवाल पचमढ़ी, अमित पालीवाल, सिवनी मालवा बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का समारोह जल्द ही कैट के राष्ट्रीय महामंत्री चांदनी चौक नई दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों ने बधाई दी है।

 

About The Author

Leave a Reply