Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भारतीय सेना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

1 min read

नर्मदापुरम। भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सिहोर विदिशा, गुना, अषोकनगर, पन्ना, दामोह, नरसिंहपुर, और पन्दूर्ना के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।

आवेदन अग्निवीर (पुरुष) की जनरल तकनीकी, क्लर्क, व अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास), ट्रेड्समैन (दसवीं पास)  और अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) नर्सिग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एजुकेसन, धर्मगुरू, केटरिंग जेसीओ, हवलदार सर्वेयर आटोमेटेड कार्टोग्राफर के पदों के लिए जारी किए गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा जून के महीने में होने की संभावना है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण के दौरान दिए गए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का विवरण एक साल तक सुरक्षित रखें, ताकि भर्ती संबंधित सूचना आसानी से मिल सके।

भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

उम्‍मीदवार किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नारियल खेडा भोपाल मे उपस्थ्ति होकर या दुरभाष संख्या 07552540954, 9039018588 पर संपर्क कर सकते है।

 

About The Author

Leave a Reply