Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 38 पेटी अवैध देशी-विदेशी मदिरा जब्त कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा के मार्गदर्शन में नवागत जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी की टीम ने शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा शहर के बालागंज क्षेत्र में आकस्मिक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत आरोपी संगीता पत्नी महेंद्र मेषकर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 33 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई। वहीं एक अन्य स्थान पर गुड्डी बाई पत्नी ब्रह्मा मेषकर के विरुद्ध धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर 5 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई।

दोनों प्रकरणों में कुल 38 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी  रमेश अहिरवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल कुमार ढोके तथा आबकारी उपनिरीक्षक अशोक माहोरे, अभिलाष पाठक एवं के.के. पड़रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्रवाई में आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी तथा आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारंगे, राजेश गौर, सुरेश सिकेरिया, दुर्गेश पठारिया एवं सुश्री भावना यादव सहित पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक नेश राम उइके तथा आरक्षक नीरज, सचिन, आकाश एवं दीपक का सराहनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

About The Author