Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

Bhopal News: करणी सेना का जंगी प्रदर्शन, लव जिहाद रोकने, हिंदू राष्ट्र बनाने, क्षत्रियों के प्रभुत्व वाली सीटों पर टिकट की मांग

1 min read

बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान पर किया जा रहा प्रदर्शन। करणी सेना का एलान, 04 बजे तक शासन की ओर से कोई नहीं आया तो मंत्रालय के लिए करेंगे कूच।

Bhopal News: करणी सेना का जंगी प्रदर्शन, लव जिहाद रोकने, हिंदू राष्ट्र बनाने, क्षत्रियों के प्रभुत्व वाली सीटों पर टिकट की मांग

 

HighLights

  1. करणी सेना की मांग, सत्ता में उचित भागीदारी मिले।
  2. एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग रोका जाए।
  3. क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सवर्ण आयोग और सनातन बोर्ड का गठन।

राजधानी के बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान पर रविवार को क्षत्रिय करणी सेना का प्रदर्शन हो रहा है। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में करणी सेना के लोग जुटे हैं। लव जिहाद, लैंड जिहाद रोकने, क्षत्रिय करणी सेना कल्याण बोर्ड का गठन करने सहित अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राज शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष इंदल सिंह राणा, ओकेंद्र राणा सहित देश भर से करणी सेना परिवार के लोग शामिल हैं।

मंच से करणी सेना की ओर से यह ऐलान किया गया कि चार बजे तक इंतजार करेंगे। यदि शासन की ओर से कोई मांगपत्र नहीं लेने आया, तो मंत्रालय की और कूच करेंगे।

यह भी पढ़ें

ये हैं मांगें

– सत्ता में भागीदारी। राष्ट्रीय पार्टियां क्षत्रियों को उनके प्रभुत्व वाली समस्त विधानसभाओं में टिकट दें।

– क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सवर्ण आयोग और सनातन बोर्ड का गठन।

– लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्म परिवर्तन जिहाद रोकने के लिए कड़े क़ानून बनाना।

– क्षत्रिय विद्यार्थियों के लिए हर जिले में छात्रावास का निर्माण।

– महापुरुषों और वीरांगनाओं का इतिहास संरक्षित किया जाए।

– जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए।

– गोहत्या रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए।

– हिंदुस्तान को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।

– सभी भूतपूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों में वरीयता दी जाए।

– एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कानून बनाएं।

– मठ, मंदिरों पर से सरकार का अंकुश खत्म करें।

– समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को संपूर्ण हिंदुस्तान मे तुरंत प्रभाव से लागू करवाने के लिए प्रयास करें।

– कोविड 19 के समस्त कर्मचारियों को पुन: बहाल किया जाए।

– राजा-रजवाड़ों की लावारिस संपत्तियों को हेरिटेज का दर्जा दें।

– मध्य प्रदेश पुलिस का विशेष बल एसएएफ सम्मिलियन करें।

 

About The Author

Leave a Reply