अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 3 मोटर बोट और पनडुब्बी जब्त
नर्मदापुरम।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को खनिज विभाग ने होमगार्ड बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बाबरी, तहसील सिवनी मालवा में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 03 मोटर बोट एवं एक पनडुब्बी जप्त की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों को विधिवत शिवपुर थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरण में म.प्र. खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:
शातिर चोर 24 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में चोरी गया मसरुका 1,50,000/- रुपये बरामद
July 15, 2026मध्य प्रदेश
06 लाख कीमती जनरेटर चोरी करने वाले शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में
July 15, 2026मध्य प्रदेश
हजरत गौरी शाह मजार बागरातवा मे तोडफोड करने वाला आरोपी को माखन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
July 12, 2026Uncategorized
