Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

स्वगण्ना पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ हुई सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया, 33 सवालों के जवाब से निर्धारित होगा भविष्य की योजनाओं का रोडमैप ।

1 min read

नर्मदापुरम। जनगणना के इतिहास में पहली बार डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते सेल्फ एन्यूमरेशन की व्यवस्था भी दी जा रही है। ‘स्व-गणना’ (सेल्फ एन्यूमेरेशन- एसई) की विधि के माध्यम से सामान्य परिवार के उत्तरदाता को एक सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा से विशेष रूप से सेवा कामकाजी और व्यस्त परिवारों को सहायता मिल सकेगी। इससे यह सेवा कार्यों को सुगम बनाती है तथा आँकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित करती है। स्व-गणना (SE) के बावजूद प्रगणक का क्षेत्रीय दौरा अनिवार्य रहेगा। प्रगणक द्वारा भी SE डेटा का सत्यापन अनिवार्य है।

16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि में se.census.gov.in पोर्टल पर नागरिकों को ओटीपी और मोबाइल नंबर लॉगिन से सुरक्षित और सरल पहुंच मिलेगी जिससे वो अपने आप ही समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध इंटरफेस पर दर्ज कर सकेंगे। जानकारी दर्ज करने के उपरांत उसे सबमिट करने पर परिवार के मुखिया को एक सेल्फ एन्यूमरेशन (SE) आईडी प्राप्त होगी जिसे 1 मई के उपरांत घर पहुंच सर्वे के लिए आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराया जाना आवश्यक होगा जिसके पश्चात सेल्फ एन्यूमरेशन की जानकारी को प्रगणक द्वारा पुष्टि कर उसे फ्रीज किया जाएगा। इससे नागरिकों के समय की बचत होगी और प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की जटिलता का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी स्वयं की गणना प्रारंभ कर दी गई है। शुक्रवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा भी पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करते हुए सेल्फ एन्यूमरेशन किया गया इसी के साथ संयुक्त कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र सिंह, जिला खनिज अधिकारी श्री देवेश मरकाम, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस श्री संदीप चौरसिया, डीआईओ श्री मनीष गुनवान सहित अन्य अधिकारियों ने अपनी जानकारी स्वगण्ना पोर्टल पर दर्ज कर एसई (self enumeration ) आईडी प्राप्त की।

स्वगणना के लिए पूछे जाने वाले 33 प्रश्न

भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर), जनगणना मकान नंबर, जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के उपयोग, जनगणना मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुख्यिा का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य से संबंधित है, मकान के स्वामित्व की स्थिति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर और एलपीजी पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप / कंप्यूटर, टेलीफोन / मोबाइल फोन स्मार्ट फोन, साइकिल / स्कूटर मोटरसाइकिल मोपेड, कार / जीप / वैन, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)।

 

About The Author