Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

10 दिवसीय श्रीरामजी बाबा मेले का हुआ समापन

1 min read

नर्मदापुरम्। मंगलवार शाम को दस दिवसीय संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का समापन कार्यक्रम नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ। बतौर मुख्यातिथि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा मेले के मंचीय कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि चार दिनों तक मेला स्थल की लाइटें चालू रहेंगी जिससे कि झूले वालों को झूला खोलने में दिक्कत न हो। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा समस्त झूला संचालक, श्रद्धालुगणों और दुकानदारों द्वारा सहयोग करने एवं स्वच्छता बनाए रखने पर तारीफ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का शुभारंभ 11 दिन पूर्व पूजन अर्चन के साथ हुआ था। दूरदराज से लोग यहां आते हैं और मेले का आनंद लेते हैं। दुकानदार भी आधुनिक सामग्री के साथ ही प्राचीन कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाली वस्तुओं का विक्रय करते हैं।

समापन कार्यक्रम को मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत ही धैर्यवान है। यह दस दिवसीय मेले में आप लोगों ने जो आस्था दिखाई है वह काबिले तारीफ है। सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा समस्त जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगरपालिका के अधिकारियों को मेले के सफल संचालन में सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। मंच का संचालन पार्षद राहुल गौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं शामिल हुए बच्चों, अच्छा कार्य करने वाले नपा के अधिकारियों का कर्मचारियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्व शाखा सभापति निर्मला हंस राय एवं मेला प्रभारी उपयंत्री अंबक पाराशर सुपरविजन में आयोजन हुआ।

समापन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, उपयंत्रीगण, सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र बघेल, रवि सूर्यवंशी के साथ अनंत सिंह राजपूत, राजेंद्र राजपूत, योगेश परसाई, हरीश गोस्वामी, रामजीबाबा समाधि के महंत केशव महंत, मुरारीदास महंत, डॉ विजयदास महंत के साथ ही भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सभापतिगण, पूर्व पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply