सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र को मिली सौगात, 358 किमी लंबे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर हुआ स्वीकृत ।
खंडवा से जबलपुर के बीच में बचेगा लगभग 2 घंटे का समय
नर्मदापुरम। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से स्वीकृत खण्डवा के निकट आशापुर से जबलपुर तक लगभग 358 किमी लम्बे, लगभग 6.34 करोड़ रूपये की लागत् से निर्मित होने वाले फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के लिए शहीद भगत सिंह सेवा समिति, निमसाड़िया और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा युवा साथियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस फोरलेन की निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी द्वारा विस्तृत परियोजना तैयार किये जाने हेतु निविदा जारी की गई है।
इस फोरलेन कॉरिडोर के निर्मित होने से नर्मदापुरम जबलपुर और नर्मदापुरम से खण्डवा की दूरी में लगभग 02 घण्टे के समय की बचत हो सकेगी। यह कॉरिडोर सीधे पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर और जबलपुर को जोड़ेगा। यह नया और सुगम रास्ता होगा, जिससे शहरी यातायात का दबाव कम होगा। इस कॉरिडोर के निर्माण से पचमढ़ी और मढई में पर्यटन क्षेत्र को बढावा मिलेगा, पर्यटकों की संख्या बढेगी, स्थानीय होटल, गाईड और छोटे व्यापारियों को आय के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर में सबसे अधिक क्षेत्र होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र का है, जिसमें साढ़े छः विधानसभायें मिलती हैं। जनहित में इस कॉरिडोर की आवश्यकता को देखते हुए लोकसभा में इस विषय पर माँग उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि, नर्मदापुरम से पिपरिया तक स्टेट हाईवे को फोरलेन कराये जाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
