Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भाजपा कार्यकर्ता स्वाभिमानी और राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतीक : अजय जामवाल

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल ने संभाग से आए जनप्रतिनिधियों से उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए श्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को हमेशा सकारात्मक, स्वच्छता एवं सुचिता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप हमारे मूल एवं जमीनी नेता हैं, पार्टी को आप सभी पर गर्व है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि हमें इन योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। साथ ही, 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु निरंतर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया पर करें अपने कार्यों का प्रचार

श्री जामवाल ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपके द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों से जनता का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से मार्गदर्शन लें और अपने विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करें।

एक देशएक चुनाव प्रस्ताव और समर्पण निधि पर की चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने कहा कि हम सभी को एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को समर्थन देना चाहिए और इसे राष्ट्रपति को भेजना चाहिए। उन्होंने भाजपा के समर्पण निधि अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे सक्रिय कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनानी होगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना की जानकारी दी।

विकास कार्यों की सराहना

नर्मदापुरम संभाग प्रभारी श्री पंकज जोशी ने स्वागत भाषण में कहा कि नर्मदापुरम संभाग के जनप्रतिनिधि विकास के सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जिससे जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

बैठक का संचालन इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में नर्मदापुरम, बैतूल एवं हरदा के भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुधाकर पंवार, राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply