नपाध्यक्ष और सीएमओ द्वारा की गई जनसुनवाई,महिला की पेंशन बंद होने की जांच कराकर चालू कराई ।
1 min read
नर्मदापुरम। नगरपालिका में प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई आम नागरिकों को त्वरित लाभ मिल रहा है। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और सीएमओ वैभव देशमुख द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। एक बुजुर्ग महिला की पेंशन बंद होने की जांच कराकर चालू कराई गई। वहीं वार्ड क्रमांक 10 के आवेदकों द्वारा नाली और सड़क निर्माण की मांग की गई। जिस पर उपयंत्री को निर्देशित करते हुए जांच करने के निर्देश दिए।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर नपा में जनसुनवाई की जा रही है। गुरूवार को करीब 12 से अधिक आवेदन आए जिसमें पेंशन प्रकरण के आवेदन, पीएम आवास के आवेदन, राशन कार्ड समर्पण के थे। जिनका संतुष्टिपूर्ण समाधान किया गया। जनसुनवाई में उपयंत्री मुकेश जैन, दीक्षा तिवारी, रीना गुप्ता, आयुषी रिछारिया, स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी, पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधिगण, एल्डरमेन, पीएम आवास शाखा के दीपक गौर आदि उपस्थित थे।

