पीपल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, पत्रकार संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने किया ध्वजारोहण,
1 min read
नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा स्थानीय कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ध्वजारोहण के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी केंद्र पार्टी ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के सचिव विजय कुंबारे, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रदीप गुप्ता, दयाराम पाल, राजेश तिवारी, पुरुषोत्तम मालवीय, नेहा थापक, एंडी दीक्षित, गोलू अवस्थी एवं गोविंद चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी, मनोज चौरे, सुरेंद्र राजपूत, विपिन महंत, अनूप तोमर, हेमंत राजपूत, मनीष दुबे, अजय दुबे, कन्हैयालाल वर्मा, रूपेश पठान, मदन शर्मा, कमल चव्हाण, अंशुल पांडे, राजेंद्र धाकड़, रज्जू राजपूत, रत्नेश दुबे, आलोक शर्मा, धीरज चौकसे, मनीष सोलंकी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैनिकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। ध्वजारोहण के दौरान भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के भाव से पूरा पीपल चौक गूंज उठा। उपस्थित पत्रकारों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
