NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पापी व्यक्ति भी श्रीमद् भागवत कथा सुन ले तो उसका कल्याण हो जाता है – पंडित स्पर्श तिवारी 

नर्मदापुरम । शहर के सिवनी नाका ग्वालटोली स्थित शंकर मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली गई। श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित स्पर्श तिवारी ने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महात्म का वर्णन करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण करने, दीपदान, भजन, जप , तप , स्नान करने से फल अनंत गुना होता है। उन्होंने कहा जीवन में एक बार भी नियम पूर्वक एक स्थान पर भागवत सुन लेने से पापी से पापी व्यक्ति का भी कल्याण हो जाता है और यह श्रीमद् भागवत श्रवण से ही संभव है। कथा प्रति दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चल रही है। पहले दिन पंडित तिवारी ने धुंधकारी और गऊ करन की कथा का वर्णन किया । इसके साथ ही उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के सारगर्भित प्रसंगों का वर्णन पंडित तिवारी कथा व्यास से करेंगे। कथा में भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह आयोजन शंकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी द्वारा किया जा रहा है।

About The Author