Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पुलिस व्दारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही, 47,790 रु. की कुल 4,859 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब एवं 42,15,000 रु. के कुल 09 चारपहिया एवं 05 दो पहिया वाहन जप्त ।

1 min read

नर्मदापुरम । अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों पर पूरे जिले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध 34(2) के प्रकरण पंजीबद्ध किये जा रहे है। कार्यवाही के अंतर्गत थाना इटारसी पुलिस द्वारा कुल 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 2,85,572 रु. की कुल 405 लीटर शराब, थाना बनखेडी द्वारा कुल 02 प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 56,000 रु. की कुल 124 लीटर शराब, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कुल 04 प्रकरणों में 07 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1,64,400 रु. की कुल 445 लीटर शराब, थाना केसला पुलिस द्वारा कुल 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1,70,000 रु. की कुल 332 लीटर शराब, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा कुल 02 प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 78,600 रु. की कुल 128 लीटर शराब, थाना शिवपुर पुलिस द्वारा कुल 01 प्रकरणों में 01 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 35,000 रु. की कुल 68 लीटर शराब, थाना सिवनी मालवा द्वारा कुल 02 प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 26,15,060 रु. की कुल 2659 लीटर शराब, थाना पथरौटा पुलिस द्वारा कुल 01 प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 3,04,158 रु. की कुल 342 लीटर शराब एवं थाना देहात पुलिस द्वारा कुल 02 प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1,39,000 रु. की कुल 358 लीटर शराब जब्त की गई। इस प्रकार दिनांक 01/01/26 से आज दिनांक तक नर्मदापुरम पुलिस द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 38,47,790 रु. की कुल 4,859 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब एवं 42,15,000 रु. के कुल 09 चारपहिया एवं 05 दो पहिया वाहनों की जप्त की गई। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा होटल एवं ढाबा चेकिंग के दौरान नर्मदापुरम में संचालित काकाश्री ढाबा एवं पहलवान ढाबे पर अवैध शराब विक्रय एवं संग्रहण पाए जाने पर गुमास्ता एक्ट के तहत दोनों ढाबों के लायसेंस निरस्तिकरण हेतु पत्राचार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला नर्मदापुरम के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी

About The Author

आपसे छूटी खबरें