अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 3 मोटर बोट और पनडुब्बी जब्त
1 min read
नर्मदापुरम।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को खनिज विभाग ने होमगार्ड बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बाबरी, तहसील सिवनी मालवा में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 03 मोटर बोट एवं एक पनडुब्बी जप्त की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों को विधिवत शिवपुर थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरण में म.प्र. खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:
रेलवे की बैठक में माया नारोलिया ने उठाया आदमगढ़ और ग्वालटोली रेलवे पुलिया का मुद्दा
October 24, 2026मध्य प्रदेश
रविवार को होगा एशियाड पदक विजेता हर्षिता तोमर का नगर आगमन
October 24, 2026मध्य प्रदेश
स्वच्छता को लेकर नपा की लगातार कार्रवाई जारी,अलग-अलग दुकानों पर किया 12900 का जुर्माना
October 24, 2026मध्य प्रदेश
