Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सफर कार्यकर्ताओं के त्याग का परिणाम – राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को सांसद संवाद केंद्र बूथ क्रमांक 110 नर्मदापुर मंडल में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और इसकी मूल विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा की सुदृढ़ नींव पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी आज अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में प्रतिष्ठित है।” इस दौरान संगठन के प्रति समर्पित सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सादर नमन किया गया।

संबोधन के क्रम में वक्ताओं ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में ‘अंत्योदय’ और ‘जनसेवा’ का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण के व्यापक लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश सेन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माहला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह एवं विशाल दीवान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author